मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत सख्त, सऊदी अरब के समर्थन में आया बड़ा बयान
भारत ने सऊदी अरब की संप्रभुता और मक्का की सुरक्षा को लेकर जताई गंभीर चिंता
नई दिल्ली, 16 सितंबर। (सद्वार्ता) मक्का के पास ड्रोन हमले की घटना को लेकर भारत ने कड़ी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने सऊदी अरब की संप्रभुता का समर्थन करते हुए ऐसी किसी भी गतिविधि की निंदा की है, जिससे आम नागरिकों की जान और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को खतरा पैदा हो।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भारत मक्का के पास हुई ड्रोन घटना को लेकर बेहद चिंतित है। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के संप्रभु क्षेत्र पर हमले तथा आम लोगों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों की भारत निंदा करता है।
जायसवाल ने कहा कि मक्का के पास हुई घटना इसलिए भी गंभीर है क्योंकि यह शहर दुनिया भर के मुसलमानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल ...

