सोलापुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई; चेन स्नैचिंग और पशु चोरी के मामले का खुलासा, आरोपियों से माल बरामद
सोलापुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई; चेन स्नैचिंग और पशु चोरी के मामले का खुलासा, आरोपियों से माल बरामद
अकलूज ज्ञानप्रवाह न्यूज,दि.२० सप्टेंबर २०२६ : सोलापुर ग्रामीण पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा ने चेन स्नैचिंग और पशु चोरी के मामलों की जांच करते हुए दो वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया तथा चोरी किए गए सोने के आभूषण और अन्य सामान बरामद किया है।
7 सितंबर 2026 को रात करीब 2 बजे लवंग, तहसील मालशिरस, जिला सोलापुर में शिकायतकर्ता की मां और दादी घर में सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके गले से सोने के मणी और सोने के कर्णफूल चोरी कर लिए थे। इस मामले में अकलूज पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 597/2026, भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस चोरी की घटना के बाद गांव में भय का माहौल पैदा हो गया था।
...

