Thursday, October 22

फ्रीगंज में बाबा महाकाल की दशहरा सवारी का भव्य स्वागत, 51 किलो पेड़े और एक क्विंटल फूलों से किया अभिनंदन


(SDNA) उज्जैन। धर्मनगरी उज्जैन में दशहरे के पावन अवसर पर मंगलवार, 20 अक्टूबर को भगवान श्री महाकालेश्वर की पारंपरिक सवारी का फ्रीगंज क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ स्वागत किया गया। मान्यता है कि विजयादशमी पर बाबा महाकाल नगर भ्रमण कर अपनी प्रजा का हाल जानने निकलते हैं। वर्ष में एक बार निकलने वाली इस विशेष सवारी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

फ्रीगंज में बाबा महाकाल की सवारी के आगमन पर भक्तों ने पुष्पवर्षा और पूजा-अर्चना के साथ स्वागत किया। इस दौरान 51 किलो पेड़े और एक क्विंटल फूलों से बाबा महाकाल का भव्य अभिनंदन किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान के समक्ष शीश नवाकर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

स्वागत कार्यक्रम में पूर्व महापौर मदनलाल लालावत, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रवि वर्मा, पूर्व पार्षद यशवंत पटेल, पार्षद प्रतिनिधि राजा कालरा, प्रभुदयाल उइके, विजय शर्मा, दीपक अग्रवाल, प्रेम नारायण सूर्यवंशी, अब्दुल शमीम, सिकंदर खान, पत्रकार दारा खान एवं निहाल राव सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

📢 SD News Agency से जुड़ें और पाएं हर खबर का अपडेट अपने मोबाइल पर!

देश-दुनिया, राजनीति, समाज, व्यापार, प्रदेश और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने मोबाइल WhatsApp पर प्राप्त करते रहें।

📰 SD News Agency के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ग्रुप से जुड़ जाएं।

👉 WhatsApp Group से जुड़ने के लिए क्लिक करें:
SD News Agency WhatsApp Group से जुड़ें

SD News Agency — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।

पत्रकार दारा खान, विद्युत ठेकेदार सिकंदर खान और खान परिवार द्वारा वर्षों से बाबा महाकाल की दशहरा सवारी के स्वागत की परंपरा निभाई जा रही है। इस वर्ष भी परिवार ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ बाबा का अभिनंदन कर अपनी धार्मिक आस्था और परंपरा के प्रति समर्पण व्यक्त किया।

बाबा महाकाल की दशहरा सवारी उज्जैन की समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सवारी के स्वागत के दौरान भक्तिमय माहौल के बीच सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और धार्मिक सौहार्द की भावना भी देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

समाचार स्रोत: अमन खान द्वारा प्रदत्त जानकारी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *