Friday, October 23

शरद कोली के खिलाफ MPDA के तहत कार्रवाई; येरवडा जेल में नजरबंद

शरद विठ्ठल कोली अर्धनारी तहसील मोहोळ जिला सोलापुर का निवासी है।पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ हत्या के प्रयास,रंगदारी मांगने,घातक हथियार का इस्तेमाल कर जानबूझकर चोट पहुंचाने, जबरन चोरी सहित गंभीर स्वरूप के कुल 9 मामले दर्ज हैं।यह जानकारी पुलिस विभाग की ओर से दी गई है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ये मामले पंढरपुर तालुका, सांगोला, कामती, मंगळवेढा और मंद्रूप पुलिस थानों की सीमा में दर्ज हैं। इसके अलावा नांदेड और जलगांव जिलों में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस के अनुसार, शरद कोली के खिलाफ इससे पहले कानूनी और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जिलाबदर की कार्रवाई की गई थी। पुलिस का कहना है कि इसके बाद भी उसके खिलाफ कथित आपराधिक गतिविधियों की जानकारी सामने आने के कारण सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार किया गया ।पुलिसों ने यह जानकारी दी।

MPDA के तहत प्रस्ताव

पंढरपुर तालुका पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक सुरेश चिल्लवार ने पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी के माध्यम से सोलापुर जिला दंडाधिकारी कार्यालय में MPDA के तहत नजरबंदी का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था।

प्रस्ताव की जांच के बाद जिला दंडाधिकारी एस. कार्तिकेयन ने शरद कोली को MPDA अधिनियम के तहत नजरबंद करने का आदेश जारी किया।

यह कार्रवाई सोलापुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक अतुल वि. कुलकर्णी, अपर पुलिस अधीक्षक विजय कबाडे, पंढरपुर विभाग की अपर पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कट्टे, पंढरपुर विभाग के उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रशांत डगळे तथा सोलापुर के निवासी उपजिलाधिकारी अभिजीत पाटील के मार्गदर्शन में की गई।

स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक संजय जगताप, पंढरपुर तालुका पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक सुरेश चिल्लवार, सहायक पुलिस निरीक्षक विजय शिंदे तथा स्थानीय अपराध शाखा और पंढरपुर तालुका पुलिस थाने के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्रवाई में भाग लिया। जिला दंडाधिकारी कार्यालय के उत्कर्ष देवकुळे और विलास म्हेत्रे ने भी प्रक्रिया में सहयोग किया। यह जानकारी पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *