रेखा गुप्ता का ‘राम’ वाला वायरल वीडियो: जुबान फिसली या AI का खेल? सवालों के घेरे में सच्चाई
रामलीला के मंच से कथित बयान पर विवाद, मुख्यमंत्री ने वीडियो को AI-निर्मित बताया; निष्पक्ष जाँच के बिना किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी
नई दिल्ली | SDNA विशेष विश्लेषण
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का रामलीला कार्यक्रम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में कथित तौर पर उनके मुंह से ‘रावण’ की जगह ‘राम’ शब्द निकलता सुनाई देता है। इस क्लिप को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एक ओर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा गंभीर मामला बताया है, तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वीडियो को AI से तैयार किया गया बताया है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर वीडियो की वास्तविकता क्या है और इस विवाद की निष्पक्ष जाँच कैसे होनी चाहिए?
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह विवाद 13 अक्टूबर की रात दिल्ली के आजादपुर स्थित केव...

