पत्रकारिता में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा अवसर, निवार्ह फाउंडेशन और SDPE की निःशुल्क पहल
हर माह 50 विद्यार्थियों को मिलेगा 6 माह के पत्रकारिता प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम में निःशुल्क प्रवेश
इंदौर। पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं और विद्यार्थियों के लिए निवार्ह फाउंडेशन एवं SDPE ने एक नई शैक्षणिक पहल शुरू की है। इसके तहत देशभर के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क ऑनलाइन IQ प्रमाणपत्र परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के आधार पर चयनित विद्यार्थियों को 6 माह का पत्रकारिता प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम बिना किसी शुल्क के कराया जाएगा।
संस्था के अनुसार प्रत्येक माह देशभर से 50 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से पत्रकारिता से संबंधित अध्ययन कराया जाएगा, जिससे वे अपने घर से ही इस पाठ्यक्रम को पूरा कर सकेंगे।
पत्रकारिता के साथ कानूनी एवं व्यावहारिक ज्ञान पर जोर
निवार्ह फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. वि...


