Thursday, October 22

टेलीकॉम बाजार में जियो की बढ़त जारी, अगस्त में सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक जोड़े


TRAI के आंकड़ों में सामने आई तस्वीर; देश में मोबाइल और 5G FWA ग्राहकों की कुल संख्या बढ़कर 131.22 करोड़ पहुंची

नई दिल्ली, 29 सितंबर। (SDNA) देश के दूरसंचार बाजार में अगस्त 2026 के दौरान वायरलेस ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के अगस्त के आंकड़ों के अनुसार मोबाइल और 5G एयरफाइबर (FWA) ग्राहकों की संयुक्त संख्या जुलाई के अंत के करीब 130.62 करोड़ से बढ़कर अगस्त के अंत तक 131.22 करोड़ हो गई।

अगस्त के दौरान मोबाइल ग्राहकों की संख्या में 55.05 लाख से अधिक की वृद्धि हुई। इस अवधि में नए मोबाइल ग्राहक जोड़ने के मामले में रिलायंस जियो सबसे आगे रहा। जियो ने एक महीने में करीब 24.01 लाख नए मोबाइल ग्राहक अपने नेटवर्क से जोड़े।

मोबाइल ग्राहकों की संख्या 129.34 करोड़ के पार

TRAI के अनुसार देश में मोबाइल यूजर्स की संख्या जुलाई में 1,287.92 मिलियन (128.79 करोड़) थी, जो अगस्त के अंत तक बढ़कर 1,293.43 मिलियन (129.34 करोड़) हो गई। इस दौरान करीब 0.43 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

📢 SD News Agency से जुड़ें और पाएं हर खबर का अपडेट अपने मोबाइल पर!

देश-दुनिया, राजनीति, समाज, व्यापार, प्रदेश और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने मोबाइल WhatsApp पर प्राप्त करते रहें।

📰 SD News Agency के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ग्रुप से जुड़ जाएं।

👉 WhatsApp Group से जुड़ने के लिए क्लिक करें:
SD News Agency WhatsApp Group से जुड़ें

SD News Agency — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।

इसी अवधि में देश की वायरलेस टेली-डेंसिटी भी 91.33 प्रतिशत से बढ़कर 91.69 प्रतिशत हो गई। आंकड़े बताते हैं कि देश में वायरलेस कनेक्टिविटी का विस्तार लगातार जारी है।

5G FWA में भी बढ़े ग्राहक

5G एयरफाइबर यानी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) सेवा के ग्राहकों की संख्या में भी अगस्त में वृद्धि हुई। जुलाई के अंत में देश में FWA ग्राहकों की संख्या करीब 1.32 करोड़ (13.21 मिलियन) थी, जो अगस्त के अंत तक बढ़कर 1.34 करोड़ (13.45 मिलियन) पहुंच गई।

इस श्रेणी में रिलायंस जियो के 5G FWA ग्राहकों की संख्या बढ़कर करीब 94.19 लाख हो गई। अगस्त में कंपनी ने 1.48 लाख से अधिक नए FWA ग्राहक जोड़े।

वहीं भारती एयरटेल के 5G FWA ग्राहकों की संख्या अगस्त के अंत तक करीब 40.34 लाख रही। कंपनी ने महीने के दौरान 96 हजार से अधिक नए ग्राहक जोड़े। दोनों कंपनियों को मिलाकर देश में 5G FWA ग्राहकों की संख्या 1,34,53,421 तक पहुंच गई।

मोबाइल ग्राहक जोड़ने में कंपनियों का प्रदर्शन

अगस्त में नए मोबाइल ग्राहक जोड़ने के मामले में प्रमुख कंपनियों के आंकड़े इस प्रकार रहे—

  • रिलायंस जियो: 24.01 लाख नए ग्राहक
  • भारती एयरटेल: 21.10 लाख नए ग्राहक
  • वोडाफोन आइडिया (Vi): 5.06 लाख नए ग्राहक
  • BSNL: 4.92 लाख नए ग्राहक
  • MTNL: 5,879 ग्राहकों की कमी

इस तरह अगस्त में देश के मोबाइल ग्राहक आधार में कुल 55.05 लाख से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। आंकड़ों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश को छोड़कर अन्य सभी टेलीकॉम सर्किलों में मोबाइल ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई।

वायरलेस सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ा

TRAI के अगस्त के आंकड़े मोबाइल सेवाओं के साथ-साथ 5G आधारित FWA कनेक्टिविटी में भी विस्तार का संकेत देते हैं। मोबाइल और फिक्स्ड वायरलेस सेवाओं के ग्राहकों में हुई वृद्धि से देश में डिजिटल कनेक्टिविटी के बढ़ते दायरे की तस्वीर सामने आती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *