त्वचा रोगों के आयुर्वेदिक प्रबंधन पर विशेषज्ञों ने साझा किए उपचार के व्यावहारिक गुर
धन्वंतरि आयुर्वेद महाविद्यालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, देशभर से पहुंचे करीब 30 चिकित्सक
उज्जैन। शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, उज्जैन में त्वक् रोग यानी त्वचा संबंधी रोगों के आयुर्वेदिक प्रबंधन को लेकर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ। राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ, नई दिल्ली के सहयोग से 25 एवं 26 सितंबर 2026 को आयोजित इस प्रशिक्षण में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब 30 चिकित्सकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों को त्वचा रोगों की पहचान, आयुर्वेदिक उपचार पद्धतियों, उपचार प्रोटोकॉल तथा विभिन्न चिकित्सकीय प्रक्रियाओं के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराना रहा। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ व्याख्यानों के साथ प्रतिभागियों के लिए हैंड्स-ऑन सत्र भी आयोजित किए गए।
विशेषज्ञों ने साझा किया क्लीनिकल अनुभव
...

