NIVRAHA FOUNDATION का ‘आरोग्य भारत अभियान’, निःशुल्क सदस्यता से बढ़ेगा सामाजिक नेटवर्क
स्वास्थ्य बीमा जागरूकता से लेकर जरूरतमंद मरीजों की सहायता तक की योजना, हर जिले में समिति बनाने का प्रस्ताव
इंदौर/सिलीगुड़ी, 23 सितंबर। (SDNA)
स्वास्थ्य जागरूकता और जरूरतमंद मरीजों को सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से NIVRAHA FOUNDATION ने देशव्यापी ‘आरोग्य भारत अभियान’ संचालित करने की योजना बनाई है। अभियान के साथ संगठन के विस्तार और जनभागीदारी बढ़ाने के लिए निःशुल्क सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा।
NIVRAHA FOUNDATION की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनायक अशोक लूनिया जैन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्वास्थ्य सुरक्षा, सामाजिक सहयोग, स्थानीय स्तर पर सहायता व्यवस्था तथा संगठन के विस्तार को लेकर प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
स्वास्थ्य बीमा को लेकर जागरूकता
डॉ. लूनिया के अनुसार अभियान के माध्यम से नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा और मेडिक्लेम की आवश्...

