Thursday, October 22

Breaking news

मानसून सत्र का 40 दिन बाद भी औपचारिक समापन नहीं, संसद के इतिहास में बना नया रिकॉर्ड
Breaking news

मानसून सत्र का 40 दिन बाद भी औपचारिक समापन नहीं, संसद के इतिहास में बना नया रिकॉर्ड

13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुए थे दोनों सदन, अब तक सत्रावसान की अधिसूचना जारी नहीं नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र खत्म हुए 40 दिन बीत चुके हैं, लेकिन इसका औपचारिक समापन अब तक नहीं हुआ है। लोकसभा और राज्यसभा को 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था, मगर राष्ट्रपति की ओर से सत्रावसान की अधिसूचना जारी नहीं की गई है। लंबे समय तक सत्रावसान लंबित रहने को संसद के कामकाज के लिहाज से असामान्य स्थिति माना जा रहा है। लोकसभा के पूर्व महासचिव पी. डी. टी. आचारी के मुताबिक, दोनों सदनों का 40 दिन तक सत्रावसान नहीं होना एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले 2015 में संसद के दोनों सदनों के सत्र का 28 दिन बाद औपचारिक समापन किया गया था। उस समय सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुड़े कानून पर राजनीतिक दलों के बीच सहमति बनाने की कोशिश कर रही थी। क्या सरकार की कोई बड़ी तैयारी है? म...
रेजीनगर उपचुनाव से RSP उम्मीदवार ने वापस लिया नाम, पारंपरिक चुनाव चिह्न न मिलने पर आयोग पर उठाए सवाल
Breaking news

रेजीनगर उपचुनाव से RSP उम्मीदवार ने वापस लिया नाम, पारंपरिक चुनाव चिह्न न मिलने पर आयोग पर उठाए सवाल

‘कुदाल-फावड़ा’ सिंबल की अनुमति नहीं मिलने का दावा, RSP ने लगाया तकनीकी आपत्ति की आड़ में भेदभाव का आरोप कोलकाता। (SDNA) पश्चिम बंगाल के रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में वाम मोर्चे के भीतर चुनावी समीकरण अचानक बदल गया है। रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) ने अपने उम्मीदवार विकास चंद्र मिश्रा का नाम चुनाव मैदान से वापस ले लिया है। पार्टी का कहना है कि चुनाव आयोग की ओर से उसके पारंपरिक ‘कुदाल और फावड़ा’ चुनाव चिह्न के इस्तेमाल की अनुमति नहीं मिलने के कारण यह फैसला लेना पड़ा। रेजीनगर सीट पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होना है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद RSP को कथित तौर पर बताया गया कि वह अपने पारंपरिक चुनाव चिह्न पर चुनाव नहीं लड़ सकती। पार्टी के अनुसार, इसके स्थान पर उसे ‘बाल्टी’ चुनाव चिह्न आवंटित करने की बात कही गई थी। ‘तकनीकी खामी’ का दिया गया हवाला RSP के वरिष्ठ नेता मनोज बंदोपाध्याय ...
Breaking news

64 खाने, 32 मोहरे और राजनीति का शतरंज

— डॉ. विनायक अशोक लुनिया शतरंज की बिसात पर कुल 64 खाने होते हैं और दो पक्षों के बीच कुल 32 मोहरे। पहली नजर में यह काले और सफेद खानों पर चलने वाले राजा, रानी, हाथी, ऊंट, घोड़े और प्यादों का खेल दिखाई देता है। लेकिन यदि शतरंज को राजनीति की नजर से देखा जाए, तो यही बिसात सत्ता, रणनीति, संघर्ष, सहयोग और शक्ति-संतुलन का एक दिलचस्प रूपक बन जाती है। शतरंज की खासियत यह है कि इसमें कोई भी चाल अकेली नहीं होती। एक चाल के पीछे अगली चाल की संभावना छिपी होती है। एक मोहरे की स्थिति दूसरे मोहरे की ताकत या कमजोरी बदल सकती है और कभी-कभी सबसे छोटा प्यादा भी पूरी बाजी का रुख बदल देता है। राजनीति में भी परिस्थितियां कुछ ऐसी ही होती हैं—हर निर्णय का असर आगे की रणनीति पर पड़ता है और सत्ता के समीकरण लगातार बदलते रहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि शतरंज और सामाजिक-राजनीतिक व्यवस्था के बीच रूपक का संबंध नया नही...
Breaking news

दैनिक राशिफल – 20 सितंबर 2026, रविवार

1. मेष राशि आज कामकाज में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। रुके हुए कार्यों को पूरा करने का अवसर मिलेगा। परिवार में बातचीत से गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में धैर्य रखें। शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9 2. वृषभ राशि 20 अप्रैल – 20 मई आज आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में अपने काम पर ध्यान दें। किसी पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है। शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 6 3. मिथुन राशि 21 मई – 20 जून आज आपकी बातचीत और विचारों को महत्व मिल सकता है। नए संपर्क भविष्य में उपयोगी साबित हो सकते हैं। व्यापार में जल्दबाजी से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में नियमितता बनाए रखनी चाहिए। शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5 4. कर्क राशि 21 जून – 22 जुलाई घरेलू मामलों में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रह सकती ...
‘नाम घसीटना बंद करो, वरना कोर्ट में मिलेंगे!’ दिशा सालियान केस पर उद्धव ठाकरे का फूटा गुस्सा
Breaking news

‘नाम घसीटना बंद करो, वरना कोर्ट में मिलेंगे!’ दिशा सालियान केस पर उद्धव ठाकरे का फूटा गुस्सा

HomeNatioanal‘नाम घसीटना बंद करो, वरना कोर्ट में मिलेंगे!’ दिशा सालियान केस पर उद्धव ठाकरे का फूटा गुस्सा उद्धव बोले- ‘चरित्र हनन की हद हो गई’; अपने और आदित्य ठाकरे के किसी भी संबंध से किया इनकार, कहा- जांच एजेंसियों को निष्पक्ष जांच करने देंछत्रपति संभाजीनगर। दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर महाराष्ट्र की सियासत में गरमा गया है। CBI द्वारा मामले में FIR दर्ज किए जाने के बाद शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने और बेटे आदित्य ठाकरे को मामले से जोड़कर लगाए जा रहे आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उद्धव ने इसे कथित ‘चरित्र हनन’ बताते हुए कहा कि यदि इस तरह के आरोपों का सिलसिला नहीं रुका तो वह कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाएंगे।‘बहुत हो गया, अब कानूनी रास्ता अपनाऊंगा’छत्रपति संभाजीनगर में पत्रकारों से बात...
Breaking news

कचरे के ढेर पर बढ़ते शहर: वैज्ञानिक प्रबंधन से ही बनेगा स्वच्छ और टिकाऊ भारत

डॉ. प्रियंका सौरभ   (सद्वार्ता)   भारत में तेजी से बढ़ता शहरीकरण आर्थिक विकास और रोजगार के अवसर तो बढ़ा रहा है, लेकिन इसके साथ बढ़ते ठोस अपशिष्ट का वैज्ञानिक प्रबंधन एक गंभीर चुनौती बन गया है। अनियोजित शहरी विस्तार, बढ़ती जनसंख्या, बदलती जीवनशैली और प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग ने शहरों में कचरे की मात्रा और विविधता दोनों को बढ़ा दिया है। अनेक शहरों में आज भी कचरा प्रबंधन ‘कलेक्ट-ट्रांसपोर्ट-डंप’ मॉडल तक सीमित है। इसके कारण खुले में कचरा फेंकने, जलाने, जल स्रोतों के प्रदूषण और लैंडफिल पर बढ़ते दबाव जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। ऐसे में भारत के सामने चुनौती केवल कचरा हटाने की नहीं, बल्कि उसे उपयोगी संसाधन में बदलने की है। कचरे की अलग-अलग श्रेणियां, अलग समाधान नगरपालिका ठोस अपशिष्ट में भोजन के अवशेष, कागज, प्लास्टिक, कांच, धातु, कपड़ा और पैकेजिंग सामग्री शामिल होती हैं। जैविक कचरे स...
ट्रेन दौड़ेगी तो बिजली बनेगी! पटरी के हर झटके में छिपी है ऊर्जा, वैज्ञानिकों ने खोज निकाला कमाल का तरीका
Breaking news

ट्रेन दौड़ेगी तो बिजली बनेगी! पटरी के हर झटके में छिपी है ऊर्जा, वैज्ञानिकों ने खोज निकाला कमाल का तरीका

HomeNatioanalट्रेन दौड़ेगी तो बिजली बनेगी! पटरी के हर झटके में छिपी है ऊर्जा, वैज्ञानिकों ने खोज निकाला कमाल का तरीका नई दिल्ली। अब तक आपने ट्रेन को बिजली खाते हुए देखा होगा, लेकिन आने वाले समय में कहानी कुछ उलटी हो सकती है। ट्रेन जैसे ही पटरी पर दौड़ेगी, उसके वजन और कंपन से बिजली पैदा होगी। वैज्ञानिकों ने रेलवे ट्रैक की थरथराहट को विद्युत ऊर्जा में बदलने वाली तकनीक विकसित की है। खास बात यह है कि इस बिजली का इस्तेमाल रेलवे ट्रैक की निगरानी करने वाले छोटे-छोटे सेंसरों को चलाने में किया जा सकता है।ट्रेन के झटके अब नहीं जाएंगे बेकार!जब कोई भारी ट्रेन पटरी से गुजरती है तो ट्रैक में तेज कंपन और ऊपर-नीचे होने वाली हलचल पैदा होती है। अब तक इस ऊर्जा का अधिकांश हिस्सा बेकार चला जाता था। नई तकनीक इसी कंपन को पकड़कर उसे बि...
अमेरिका में ग्रीन कार्ड नियमों में बड़ा बदलाव; अब उम्र, स्वास्थ्य, कमाई और स्किल भी होंगे अहम
Breaking news

अमेरिका में ग्रीन कार्ड नियमों में बड़ा बदलाव; अब उम्र, स्वास्थ्य, कमाई और स्किल भी होंगे अहम

HomeWorldअमेरिका में ग्रीन कार्ड नियमों में बड़ा बदलाव; अब उम्र, स्वास्थ्य, कमाई और स्किल भी होंगे अहम 18 सितंबर से नई ‘पब्लिक चार्ज’ जांच लागू; भारतीय वर्कर्स को नौकरी, आर्थिक स्थिति और सरकारी लाभों से जुड़ी जानकारी का रखना होगा ध्यानवॉशिंगटन।  (सद्वार्ता)  अमेरिका में स्थायी निवास यानी ग्रीन कार्ड पाने की प्रक्रिया में 18 सितंबर 2026 से ‘पब्लिक चार्ज’ संबंधी जांच का दायरा बढ़ गया है। नए नियमों के तहत अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (USCIS) आवेदक की भविष्य में सरकारी सहायता पर निर्भर होने की संभावना का आकलन करते समय पहले की तुलना में अधिक व्यापक परिस्थितियों पर विचार कर सकती है। यह बदलाव खास तौर पर उन भारतीय नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है, जो अमेरिका में नौकरी के आधार पर ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं।18 स...
बाढ़ में डूबा बिहार, दीयों पर सियासत! तेजस्वी का ‘100 करोड़’ वाला वार, सरकार से पूछा- राहत जरूरी या जश्न?
Breaking news

बाढ़ में डूबा बिहार, दीयों पर सियासत! तेजस्वी का ‘100 करोड़’ वाला वार, सरकार से पूछा- राहत जरूरी या जश्न?

HomeNatioanalबाढ़ में डूबा बिहार, दीयों पर सियासत! तेजस्वी का ‘100 करोड़’ वाला वार, सरकार से पूछा- राहत जरूरी या जश्न? पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर गरमाई राजनीति; बाढ़ प्रभावितों की मदद को लेकर विपक्ष ने उठाए सवालपटना।(सद्वार्ता) बिहार में बाढ़ का पानी उतरने का नाम नहीं ले रहा और इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कार्यक्रम को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि दीये जलाने पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राज्य के लाखों लोग बाढ़ की मार झेल रहे हैं, तब सरकारी प्राथमिकता क्या होनी चाहिए।तेजस्वी यादव ने कहा कि...
‘राज कपूर का बेटा हूं, लोग खुद मेरे पास आएंगे’… मंदाकिनी का राजीव कपूर पर खुलासा
Breaking news

‘राज कपूर का बेटा हूं, लोग खुद मेरे पास आएंगे’… मंदाकिनी का राजीव कपूर पर खुलासा

HomeEntertainment‘राज कपूर का बेटा हूं, लोग खुद मेरे पास आएंगे’… मंदाकिनी का राजीव कपूर पर खुलासा ‘राम तेरी गंगा मैली’ के चर्चित दृश्य को लेकर भी अभिनेत्री ने बताई शूटिंग की पूरी कहानीमुंबई।(सद्वार्ता) फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से रातोंरात लोकप्रिय हुई अभिनेत्री मंदाकिनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव, अभिनेता राजीव कपूर के साथ काम करने और फिल्म के चर्चित दृश्य को लेकर खुलकर बात की।राजीव कपूर को लेकर क्या बोलीं मंदाकिनी?मंदाकिनी ने राजीव कपूर के साथ काम करने के अनुभव को याद करते हुए कहा कि वह स्वभाव से अच्छे व्यक्ति थे, लेकिन उन्हें लगता था कि राज कपूर का बेटा होने के कारण फिल्म में काम पाने के लिए लोगों को खुद उनके पास आना चाहिए।अभिनेत्री के मुताबिक, उन...